Sunday, June 16, 2024

अभाविप दिल्ली प्रदेश चुनाव -अभिषेक टंडन फिर से बने प्रदेश अध्यक्ष, हर्ष अत्री चुने गए प्रदेश मंत्री

नई दिल्ली,| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के दिल्ली प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश मंत्री का चुनाव गुरुवार को संपन्न हो गया। इस संगठनात्मक चुनाव के लिए बनाए गए चुनाव अधिकारी ने डॉ. अभिषेक टंडन के अभाविप दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में तथा हर्ष अत्री के प्रदेश मंत्री के रूप में निर्वाचन की घोषणा की।

आपको बता दें कि, दोनों पदाधिकारी शनिवार, 11 फरवरी 2023 को आयोजित होने जा रहे अभाविप दिल्ली के दो-दिवसीय प्रदेश अधिवेशन में अपना दायित्वभार ग्रहण करेंगे तथा दोनों पदाधिकारियों का कार्यकाल एक वर्ष का होगा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

अभाविप दिल्ली के पुननिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ अभिषेक टंडन मूलत: दिल्ली के निवासी हैं और वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर हैं।

वे 2004 से अभाविप के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। वह 2015-18 तक अभाविप दिल्ली इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष भी थे।

वहीं अभाविप दिल्ली के नवनिर्वाचित प्रदेश मंत्री हर्ष? अत्री मूलत: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं। अत्री, 2015 से अभाविप के कार्यकर्त्ता हैं।

वे अभाविप में जिला सह-संयोजक, कालका जी विभाग सह-संयोजक तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य समेत कई पदों पर रह चुके हैं। वर्तमान में एम ए के छात्र हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय