Tuesday, May 13, 2025

देवबंद में पत्नी को ससुराल लेने गए युवक पर ससुरालियों ने चाकू से हमला कर किया घायल

देवबंद। पत्नी को ससुराल लेने गए एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर देने का मामला सामने आया है। घायल युवक को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
युवक ने अपने ससुरालियों पर हमला करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार देवबंद क्षेत्र के
मोहल्ला सराय कहारान निवासी अर्जुन पुत्र सुक्का 25 वर्ष अपनी पत्नी को लेने हरीनगर स्थित अपनी ससुराल गया था।
आरोप है कि पत्नी को ले जाने को लेकर ससुरालियों से उसका विवाद हुआ और इसी विवाद के चलते ससुरालियों ने उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। घायल अर्जुन को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर उसे हार्ट सेंटर सेंटर रेफर कर दिया गया।
सूचना पर सरकारी अस्पताल पहुंची पुलिस को अर्जुन ने दिए बयान में बताया कि तीन महीने से उसकी पत्नी ससुराल गई हुई थी। आज जब वह अपनी पत्नी को लेकर आने के लिए ससुराल गया तो वहां पर पत्नी को लेकर आने को लेकर ससुरालियों से उसका विवाद हो गया और इसी विवाद के चलते उसके ससुरालियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
देवबंद कोतवाली प्रभारी हृदय नारायण सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय