Sunday, October 6, 2024

राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने देवबंद के सरकारी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

देवबंद (सहारनपुर)। प्रदेश के लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने आज देवबंद के सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। राज्य मंत्री ने अस्पताल की व्यवस्था, औषधि वितरण एवं वार्ड में भर्ती मरीजों का हालचाल पूछते हुए जानकारी ली।
देवबंद विधायक एवं राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने आज देवबंद नगर के रेलवे रोड स्थित सरकारी अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया और निर्माण कार्य का मुआयना करते हुए अस्पताल के औषधि वितरण कक्ष में जाकर व्यवस्था देखी एवं मरीजों से व्यवस्था और दवाइयों के बदले शुल्क तो नहीं लिया जा रहा इसकी जानकारी ली।
उन्होंने वार्ड में जाकर भर्ती मरीजों से उनका हाल-चाल पूछते हुए अस्पताल से संबंधित किसी भी तरह की समस्या की जानकारी ली। एक्स-रे एवं रजिस्ट्रेशन के लिए इंतजार कर रहे लोगों से उन्होंने जानकारी ली कि उन्हें कोई समस्या तो नहीं हो रही है। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा अधिकारी को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया।
इससे पूर्व वह रेलवे विभाग द्वारा कराए जा रहे स्टेशन की बाउंड्री में गणेशपुरम के लोगों द्वारा मंदिर के रास्ते के संबंधित विवाद के विषय में उन्होंने मौके पर जाकर जायजा लिया और लोगों की इस संबंध में समस्या सुनी।
 इस दौरान पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, भाजपा नगर संगठन महामंत्री अरुण गुप्ता, देहात मंडल के अध्यक्ष सोनित कश्यप, डॉक्टर उपेंद्र, देहात मंडल के महामंत्री तेज सिंह भोला, सम्राट राणा, राजेश चौधरी, जिला पंचायत सदस्य बिट्टू राणा, सभासद अर्जुन सिंघल, विपिन त्यागी, अंकित राणा, राजेश अनेजा, राजीव गुप्ता, विनय काका, युवा मोर्चा के अध्यक्ष शुभम त्यागी, पवन धीमान, संजय राणा, राकेश सैनी, अमित बीडीसी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय