Saturday, May 18, 2024

मुज़फ्फरनगर में किशोर की गंगा में डूबकर मौत, गोताखोरों ने घंटों गंगा में बालक के शव को किया तलाश

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मोरना। शुकतीर्थ गंगा में स्नान कर रहे आधा दर्जन श्रद्धालु तेज पानी के बहाव में बहने लगे, तो उपस्थित ग्रामीणों ने कई श्रद्धालुओं की जान बचा ली। इसी दौरान एक बालक गहरे पानी में समा गया। बालक की मौत से हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुँचे पुलिस अधिकारियों ने गोताखोर की सहायता से बालक के शव की तलाश कराई, किन्तु शव का कोई पता न चल सका।

ककरौली थाना क्षेत्र के गाँव चोरावाला निवासी जाटव परिवार के अन्नू देवी, राजकुमारी, प्रियन्का, राहुल, बुलबुल, विक्की, रविन्द्र, कोमल, नेहा, रॉबिन, साक्षी, प्रिंस शनिवार को शुकतीर्थ में मन्दिरों के दर्शन के लिये गये थे। दर्शन के उपरांत अन्नू देवी, विक्की, बुलबुल, राहुल घाट पर जाकर गंगा स्नान करने लगे वहीं 10  वर्षीय प्रिन्स अपने भाई रॉबिन व बहन साक्षी के सँग स्नान कर रहा था।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सभी एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए गहरे पानी की ओर स्नान करने लगे कि अचानक तेज़ पानी के बहाव में एक दूसरे का हाथ छूट गया तथा सभी पानी मे डूबने लगे तभी गंगा घाट पर उपस्थित चोचौरावाला  निवासी अरुण व मोहित की नजर

उधर पड़ी, तो दोनों ने गंगा में छलांग लगाकर अन्नू, विक्की, बुलबुल, राहुल, रॉबिन व साक्षी को बाहर निकाल लिया, किन्तु प्रिन्स गहरे पानी मे समा गया। प्रिन्स के गंगा में डूबने की खबर से हड़कम्प मच गया। गंगा घाट पर पहुँचे पिता राजेन्द्र व माता संगीता का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

सूचना पर पहुँचे क्षेत्राधिकारी भोपा देव वृत वाजपेयी, थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा ने आधा दर्जन गोताखोर की सहायता से घंटों प्रिन्स के शव की गंगा में तलाश की किन्तु शव का पता न चल सका। प्रिन्स अपने भाई रॉबिन व साक्षी से छोटा था। प्रिन्स गाँव स्थित  शान्ति निकेतन पब्लिक स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र था।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय