Saturday, May 10, 2025

नोएडा में सड़क हादसे में फैक्ट्री कर्मी व महिला की उपचार के दौरान मौत

नोएडा। थाना कासना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में फैक्ट्री में काम करने वाले एक कर्मचारी की मौत हो गई।
थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कन्हैयालाल पुत्र रामशरण उम्र 29 वर्ष बाइक पर सवार होकर अपनी फैक्ट्री से बाहर निकाला, तभी एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने तेजी से वाहन चलाते हुए उसे कुचल दिया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कन्हैया लाल की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना बीटा दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि श्रीमती प्रिया पत्नी अमर उम्र 30 वर्ष जनपद हापुड़ में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय