Saturday, April 27, 2024

यूपी रोडवेज में आज रात 12 बजे से मां-बहनों के लिए मुफ्त बस सेवा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। भाई-बहनों का त्यौहार रक्षाबंधन इस बार खास रहेगा। प्रदेश की योगी सरकार ने रक्षाबंधन पर बहनों को अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए आने-जाने के लिए यूपी रोड़वेज में फ्री सेवा में उपलब्ध कराने की घोषणा की है।

यूपी रोडवेज की बसों में आज (29 अगस्त) रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं को मुफ्त में यात्रा की सुविधा मिलेगी। नोएडा के 15 रूट पर 180 रोडवेज बसों में यह सुविधा मिलेगी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

नोएडा के सेक्टर-35 स्थित नोएडा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह ने बताया कि पूछताछ कक्ष 24 घंटे कार्य करेगा। इसके लिए 0120-2507864, 9557789076, 7906352776 और टोल फ्री नंबर 18001802877 पर किसी भी प्रकार की सहायता के लिए संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यात्रियों की संख्या अधिक होने पर नोएडा डिपो से 24 घंटे बसों का संचालन किया जाएगा। सबसे अधिक बसों का संचालन नोएडा-एटा-मैनपुरी-कासगंज रूट पर किया जाएगा। इसके अलावा 20 से अधिक बसों का संचालन नोएडा-आगरा और नोएडा-मेरठ रूट पर किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नोएडा के 15 रूट पर 180 रोडवेज बसों में यह सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त रात 12 बजे तक सभी महिलाओं को रोडवेज बसों में यात्रा हेतु शून्य (निःशुल्क) टिकट ईटीआइएम मशीन से दिया जाएगा। इसके लिए मशीन में भी बदलाव किए गए हैं। जिस समय परिचालक टिकट देगा, उस समय मशीन में तीन विकल्प दिखाई देंगे।

पहला विकल्प पे बाई कैश, दूसरा पे बाई यूपीआई और तीसरा विकल्प वूमन दिखेगा। महिलाओं को टिकट जारी करने के लिए तीसरे विकल्प का चयन करना होगा। इससे महिलाओं को टिकट तो मिलेगा, लेकिन उसके लिए उन्हें पैसे नहीं देने होंगे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय