Wednesday, July 3, 2024

बिहार में कंटेनर व स्कॉर्पियो की टक्कर में 7 की मौत, 5 घायल,चालक को नींद आने से हुई दुर्घटना

सासाराम। बिहार के रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक कंटेनर और स्कॉर्पियो की टक्कर में सात लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।

बताया जाता है कि कुछ लोग एक स्कॉर्पियो पर सवार होकर झारखंड की ओर से आ रहे थे, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर पखनारी के समीप स्कॉर्पियो और कंटेनर की टक्कर हो गयी। कंटेनर सड़क के किनारे पहले से खड़ी थी और तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो इससे टकरा गई।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

शिवसागर के थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े तीन बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य में जुट गई। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मृतकों में कुछ की पहचान हुई है, जबकि कुछ अन्‍य की पहचान नहीं हो पाई है।

सभी घायलों को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल सासाराम से हायर सेंटर अस्पताल रेफर किया गया है। मृतकों में तीन किशोरी, दो महिला, एक पुरुष, एक किशोर शामिल है।
मृतकों में तारा कुमारी (18), चांदनी कुमारी (15), अरविंद शर्मा (50), राजमती देवी (50), आदित्य कुमार (8), रिया कुमारी (9) तथा सोनी कुमारी (35) शामिल है। मृतकों में तीन किशोरी, दो महिला, एक पुरुष, एक किशोर शामिल है।
घायलों में रवि नंदन प्रियदर्शी (30), रितु शर्मा (14), सुदेश्वर शर्मा (60), दिव्या कुमारी (25) तथा उपेंद्र शर्मा (30) शामिल है। पांच घायलों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल सासाराम से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय