Monday, October 7, 2024

‘आई लव यू मम्मी-पापा, मैं हमेशा आपकी बेटी रहूंगी’ लिखकर विवाहिता ने दी जान

गाजियाबाद। मोदीनगर में एक विवाहिता ने प्रेम विवाह के तीन साल बाद फंदे पर लटकर खुदकुशी कर ली है। विवाहिता के प्रेम विवाह करने के बाद से उसके परिजन नाराज चल रहे थे। इसी के चलते विवाहिता अपने पति के साथ मोदीनगर में रह रही थी।

विवाहिता को तीन साल होने के बाद भी कोई बच्चा नहीं था। जिसके चलते वो काफी परेशान रहती थी।
परेशान विवाहिता ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। जिसमें विवाहिता ने अपने मरने से पहले लिखा था कि आई लव यू मम्मी-पापा, हमेशा आपकी बेटी रहूंगी।
विवाहिता पायल मोदीनगर की ब्रहृमपुरी कॉलोनी में नीरज के साथ किराये पर रहती थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पायल ने समीपवर्ती गांव निवासी युवक नीरज से लगभग तीन वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

शादी के बाद नीरज और पायल ब्रहृमपुरी कॉलोनी में किराये पर रहने लगे। बताया गया कि नीरज नोएडा काम पर चला गया। रात में लौटा तो पायल को पंखे से लटका देख उसकी चीख निकल गई। पायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दंपती के कोई संतान नहीं है। इसे लेकर भी पायल तनाव में थी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय