Saturday, May 18, 2024

बिहार पहुंच रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, झंझारपुर में करेंगे रैली को संबोधित

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

पटना। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह शनिवार को बिहार का दौरा करेंगे और मधुबनी जिले के झंझारपुर में एक रैली को संबोधित करेंगे। वे इस दौरान अररिया भी जाएंगे।

शाह के मिथिलांचल और सीमांचल दौरे को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी लगातार झंझारपुर में कैंप कर इस रैली की तैयारी की सफलता में जुटे हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इधर, केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। भाजपा के एक नेता ने बताया कि दोपहर में शाह दरभंगा हवाई अड्डा पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा झंझारपुर पहुंचेंगे। यहां कर्पूरी स्टेडियम में एक मेगा रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे अररिया के जोगबनी जाएंगे जहां एसएसबी के नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन करेंगे।

शाह के इस दौरे के जरिए भाजपा के निशाने पर मिथिलांचल की पांच लोकसभा सीटें हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल, दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर और राज्य भाजपा के कई अन्य वरिष्ठ नेता झझांरपुर पहुंच चुके हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय