Friday, April 18, 2025

मुंबई के अमरावती जिले में गहरी खाई में गिरी कार, चार की मौत

मुंबई। अमरावती जिले में चिखलदरा रोड पर मोथा गांव के पास रविवार तडक़े एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार आंध्रप्रदेश राज्य के मूल निवासी चिखलदरा घूमने के लिए आए थे। रविवार को तड़के यह सभी लोग कार से परतवाड़ा से चिखलदरा रोड पर जा रहे थे। इसी दौरान मोथा गांव के पास चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर एक सौ फीट गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलने पर अमरावती पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को खाई से निकाला। इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें :  मुंबई एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से बनवाया पासपोर्ट
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय