Saturday, May 18, 2024

नोएडा में दहेज न लाने पर विवाहिता को बंधक बनाकर मारपीट, मुकद्दमा दर्ज

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। दहेज उत्पीड़न और मारपीट के मामले में एक महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज कराया है। इसमें सास-ससुर और देवर भी शामिल है। न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज हुआ है।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि शिकायत में ग्रेटर नोएडा के बीटा-टू निवासी पूजा ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी 2012 में गाजियाबाद के विजयनगर निवासी अमित से हुई थी। इसमें उसके पिता ने 40 लाख रुपये खर्च किए। शादी के बाद दोनों को एक बेटा भी हुआ। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति अमित, सास कुमुद, ससुर जितेंद्र और देवर महिला पर अतिरिक्त दहेज लाने का दबाव बनाने लगे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

किसी तरह शिकायतकर्ता के पिता ने दस लाख रुपये का इंतजाम किया। महिला ने जब और पैसे लाने में असमर्थता जताई तो पति, सास ससुर और देवर ने बंधक बनाकर उससे मारपीट की। मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। जान से मारने का भी प्रयास किया गया। इस मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय