Monday, March 31, 2025

दिल्ली में प्लास्टिक फैक्ट्री में विस्फोट से 2 की मौत, 3 घायल

नई दिल्ली। दिल्ली के बवाना इलाके में बुधवार को एक फैक्ट्री में विस्फोट के बाद दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि शाम 4.44 बजे एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद छह दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

उन्होंने कहा, “मौके पर पहुंचने पर पता चला कि एक प्लास्टिक फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। सभी को अस्पताल ले जाया गया।” विस्‍तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय