Saturday, May 10, 2025

डॉक्टर से बनवाई थी तेज़ाब हमले की फर्जी रिपोर्ट, पति-सास-ससुर को फंसाना था, महिला का भाई हुआ गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना जनकपुरी पुलिस ने आज मुराद हुसैन उर्फ मुन्नू पुत्र मुखिया आबिद हुसैन निवासी ग्राम सड़क दूधली को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि ग्राम दूधली निवासी विवाहित महिला फरियाल ने थाना जनकपुरी में 3 जनवरी 2023 को अपने पति शाहनवाज और सास-ससुर के खिलाफ अपने ऊपर खुद ही अपने परिजनों द्वारा तेजाब डलवाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जांच में यह बात सामने आई कि इस महिला ने अपने वकील तौसीफ, उसके मुंशी मशरूर और बिचैलिये फरजंद अली की सहायता से जिला अस्पताल के आपात वार्ड के मेडिकल अफसर डा. बीडी शर्मा से तेजाब हमले का फर्जी चिकित्सा प्रमाण पत्र तैयार कराकर अपने विरोधी पक्ष के लोगों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

 थाना जनकपुरी पुलिस ने इस मामले में 7 जनवरी 2023 को फरजंद अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में महिला फरियाल और अन्य आरोपी फरार हैं।

आज गिरफ्तार किया गया मुराद हुसैन महिला फरियाल का ताऊ का लड़का है। तेजाब फेंकने की झूठी कहानी बनाने में मुराद हुसैन भी शामिल था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय