Saturday, May 18, 2024

केजरीवाल सरकार के खिलाफ भाजपा सांसदों, विधायकों ने राजघाट पर की प्रार्थना सभा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह को बुधवार को जांच एजेंसी ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद केजरीवाल सरकार को लेकर भाजपा और ज्यादा आक्रामक हो गई है। केजरीवाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए दिल्ली से आने वाले भाजपा के सांसदों और विधायकों ने महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर गुरुवार को प्रार्थना सभा कर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा।

भाजपा के मुताबिक, पार्टी के सांसदों और विधायकों ने दिल्ली की जनता को अरविंद केजरीवाल के भ्रष्ट शासन से मुक्ति मिलने के लिए राजघाट पर इस प्रार्थना सभा का आयोजन किया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर आयोजित प्रार्थना सभा में दिल्ली से लोक सभा सांसद डॉ हर्षवर्धन, प्रवेश वर्मा और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी सहित पार्टी के दिल्ली के सांसदों और विधायकों ने प्रार्थना की।

भाजपा नेताओं ने दिल्ली की खराब हालत के लिए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचारी सरकार है, अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी होनी तय है और उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय