Friday, September 20, 2024

दलित गौरव यात्रा निकालेगी कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष दिखाएंगे हरी झंडी

लखनऊ। कांशीराम की पुण्यतिथि पर कांग्रेस पार्टी दलित गौरव यात्रा निकालने जा रही है। यह यात्रा पूरे प्रदेश में चलेगी और कांग्रेस नेता आठ हजार से अधिक दलित वर्ग के प्रमुख लोगों से मिलेंगे। इस यात्रा को सोमवार शाम को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हरी झंडी दिखाएंगे।

इस संबंध में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंश अवस्थी ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा अत्याचार दलितों पर हो रहा है। भाजपा सरकार अपराधियों के साथ खड़ी है। दलितों को उनका गौरव दिलाने के लिए कांग्रेस ने इस गौरव यात्रा को निकालने की तैयारी की है। यह संविधान दिवस तक चलेगा। इस यात्रा में चार हजार से ज्यादा दलित बस्तियों में बैठकें की जाएगी, जिसमें कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

अंशु अवस्थी ने बताया कि इस यात्रा के माध्यम से दलित वर्ग को उनके गौरव को याद दिलाया जाएगा। कांग्रेस हमेशा दलित वर्ग के साथ रही है और उनकी मांगों पर भी ध्यान देती है। इस यात्रा के माध्यम से भी उनकी मांगों को इकट्ठा किया जाएगा। इस यात्रा में ही चौपाल में मांग अधिकार पत्र भरवाए जाएंगे। इस यात्रा में प्रत्येक विधानसभा में 10 रात्रि चौपाल होंगे। इस यात्रा में एक लाख लोगों के साथ महासंवाद का लक्ष्य है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय