Saturday, September 21, 2024

तेज आंधी और बारिश से बदला मौसम, देखें वीडियो

मेरठ। आज सुबह तेज आंधी और बारिश से मौसम बदल गया। आज सुबह मेरठ में बारिश और आंधी से तापमान में गिरावट दर्ज की है। मेरठ में आंधी से सबसे अधिक अधिक परेशान सड़क पर वाहन चालकों को हुई। मेरठ में धूल भरी आंधी करीब एक घंटे तक चलती रही। वातावरण में चारों ओर धूल का गुबार छा गया। इसके बाद शुरू हुई मेरठ में बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश से हवा की स्थिति कुछ अच्छ हुई है। हालांकि एक्यूआई अभी भी 200 के ऊपर बना हुआ है। मेरठ में आंधी और पानी के चलते कई इलाकों की बिजली गुल हो गई है।  अक्टूबर महीने में मौसम में परिवर्तन होता है। बरसात का महीना जाता है और सर्दी के दिनों की शुरूआत होती है। लेकिन अक्टूबर माह में मौसम में अजीब सा परिवर्तन देखा जा रहा है। आज सोमवार को सुबह से पश्चिम यूपी के जिलों और मेरठ में बादल छाए हुए थे। सुबह सहारनपुर, शामली और बिजनौर में बारिश हुई। उसके बाद मेरठ में आंधी और हल्की बारिश हुई है।

तेज आंधी-तूफान, गरज के साथ बरसा पानी

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मेरठ में तेज आंधी-तूफान और गरज के साथ पानी बरसा है। मेरठ के बाहरी इलाकों और ग्रामीण क्षेत्र में बारिश हुई है। ग्रामीण इलाकों में आई आंधी से कई जगहों पर पेड़ गिरने की जानकारी है। आंधी से सड़कों के किनारे लगे होर्डिंग्स और पोल गिरे हैं।

आंधी से टूटे पोल, बिजली सप्लाई प्रभावित

सोमवार की सुबह मेरठ में आई आंधी से जिले के कई जगहों पर पोल टूटने और लाइन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि उत्तराखंड के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके चलते उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी जारी है। इसका असर पश्चिम यूपी और यूपी के जिलों पर भी पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से अभी दो दिन ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय