Wednesday, May 21, 2025

देवबंद में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बाइक सवार की हुई मौत

देवबंद। देवबंद-नानौता मार्ग पर भायला गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात्रि देवबंद-नानौता मार्ग पर भायला गांव के समीप एक अज्ञात बाइक सवार को किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार सड़क के किनारे गिर गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को आनन-फानन देवबंद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस युवक की पहचान के प्रयास में लगी हुई है।
वहीं अज्ञात वाहन को भी तलाश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हुई है उसकी पहचान के प्रयास के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय