Friday, April 25, 2025

सहारनपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बाइक सवार की मौत

सहारनपुर (नागल)।अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बाइक सवार विद्युत कर्मी असमय मौत के आगोश में समा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात पंचकूला देहरादून हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बाइक सवार विद्युत कर्मी की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सूभरी निवासी 32 वर्षीय संदीप पुत्र धर्मपाल कैलाशपुर बिजली घर में कार्य करता था। वह बीती देर रात करीब 12 बजे बाइक से वापस गांव लौट रहा था कि लाखनौर के निकट पंचकूला देहरादून हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय