Sunday, March 30, 2025

अयोध्या में भव्य मंदिर बनाया, अब सरकार बनते ही मथुरा की बारी : ब्रजेश पाठक

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को सलेमपुर स्थित सेंट पॉल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर बनाया गया,अब सरकार बनते ही मथुरा की बारी है। मथुरा में कृष्ण भगवान बांसुरी बजाकर इंतजार कर रहे हैं। आप मोदी के हाथों को मजबूत कीजिए।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि लड़ाई एक तरफ राम मंदिर बनवाने वाले राम भक्तों और दूसरी तरफ कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले लोगों के बीच है। तय आपको करना है कि आप किसकी तरफ रहेंगे। कमल का बटन दबाने पर ही राम मंदिर का रास्ता प्रशस्त हुआ। भाजपा विकास और विरासत दोनों का संवर्धन करने वाली पार्टी है, हम तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करते हैं।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, जिससे अयोध्या नगरी खून से लाल हो गई थी। उपमुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी की जीत का दावा किया और कहा कि भाजपा जाति संप्रदाय से ऊपर उठकर कार्य करती है।

पाठक ने कहा कि आज सभा की भीड़ बता रही है कि भाजपा प्रचंड बहुमत से चुनाव जीत रही है। उन्होंने लोकसभा सलेमपुर में भाजपा के प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा को जिताने की अपील की।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश तिवारी, पूर्व विधायक काली प्रसाद, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव, मझौली राज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप मल्ल,अर्चना पांडेय, निर्मला गौतम आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय