Friday, May 10, 2024

कासगंज में दरोगा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, महिला कर रही थी ब्लैकमेल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

कासगंज। कासगंज में दरोगा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक महिला दरोगा को ब्लैकमेल कर रही थी।

गुरुवार को दरोगा की किराए के मकान में उनका शव फंदे से लटका मिला। दरोगा के भाई ने एक महिला पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि घटना के एक दिन पहले महिला के फोन आने के बाद भाई परेशान थे। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

दरअसल, आगरा के रहने वाले त्रिमल सिंह कासगंज के सोरो में तैनात थे। सोरो में ही उन्होंने किराए पर कमरा लिया था। बुधवार की रात वह ड्यूटी से वापस लौटे और थोड़ी ही देर बाद उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगा लिया। उधर, पुलिस ने हाथरस से महिला को पकड़कर पूछताछ की। महिला ने खुद को दरोगा की दूसरी पत्नी बताया। कहा कि कल वह अपने कमरे पर बुला रहे थे, पर उसने मना कर दिया। हालांकि अभी भी पुलिस आत्महत्या के कारणों की तलाश कर रही है।

दरोगा के भाई के मुताबिक ढोलना थाने में दरोगा त्रिमल सिंह के भाई हरिओम तैनात हैं। उन्होंने तहरीर दी है, “मेरे भाई के फोन पर कई दिनों से एक महिला कॉल करके उन्हें ब्लैकमेल करती थी। उनसे पैसे की डिमांड करती थी। इस वजह से वह परेशान रहते थे। एकाधि बार मैंने पूछने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ नहीं बोले। वह महिला हाथरस के मुड़सान की रहने वाली है। दो दिन पहले की बात है। भाई ने खुद ही फोन कर बताया कि एक महिला उन पर दबाव बना रही है। वह परेशान हैं। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि किस बात को लेकर महिला उन्हें ब्लैकमेल करती है। कल महिला से फोन पर बात होने के बाद से भाई बहुत परेशान थे। कुछ देर के बाद वह कमरे पर पहुंचे और फांसी लगा ली।”

भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

भाई की तहरीर पर पुलिस ने कथित महिला के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली सोरो में मुकदमा दर्ज किया है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। एसपी सौरभ दीक्षित ने कहा कि दरोगा की मौत के मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

दरोगा त्रिमल बुधवार रात 8 बजे के करीब ड्यूटी से कमरे पर लौटे। साथी पुलिसकर्मियों ने बताया कि साढ़े 9 बजे के करीब किसी काम से उनके कमरे पर गए। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद खिड़की से झांका तो उनका शव फंदे पर लटकता मिला। इसके बाद साथी पुलिस वालों ने भाई व पुलिस लाइन में खबर दी।

दरोगा त्रिमल सिंह (50) आगरा के चमरोला गांव के रहने वाले थे। उनका परिवार आगरा में ही रह रहा था। तीन से चार महीने पहले दरोगा त्रिमल की तैनाती पुलिस लाइन में हुई। इसके बाद सोरो थाने में भेज दिया गया। वह उसी एरिया में किराए के मकान में रहते थे। इनके दो भाई भी पुलिस में ही हैं। इनसे छोटे भाई हरिओम ढोलना थाने में हेड कांस्टेबल और सबसे छोटे भाई भरत सिंह सहावत थाने में कांस्टेबल हैं।

शव को आगरा लेकर परिजन रवाना हो गए

रात में ही शव का पोस्टमार्टम कर लिया गया। दोपहर 11 बजे तक पुलिस ने परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया। भाई हरिओम व भरत शव को लेकर आगरा के लिए निकल गए हैं। वहां पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। उधर, पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की। महिला ने खुद को दरोगा त्रिमल सिंह की दूसरी पत्नी बताया है।

वीरमती ने बताया, “मेरा घर हाथरस के कृपा नगला में है। दरोगा त्रिमल सिंह को मैं पहले से जानती थी। उनकी शादी हो चुकी थी, लेकिन वह मुझे अपने साथ रखना चाहते थे। मेरे पति को तलाक देने के लिए मुझ पर दबाव बना रहे थे। बुधवार को भी अपने कमरे पर ही बुला रहे थे। मैंने मना किया कि तुम्हारे भाई भी होंगे, इसलिए कमरे पर नहीं गई।” महिला से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

 

 

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय