Friday, May 9, 2025

देवबंद में स्टेट हाईवे पर वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहा एक व्यक्ति हुआ घायल, हायर सेंटर रेफर 

देवबंद (सहारनपुर)। स्टेट हाईवे पर वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहा एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवबंद में स्टेट हाईवे पर वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहा मोहल्ला खानकाह निवासी मो. कफील बुरी तरह घायल हो गया। कफील किसी काम से हाईवे पर गया था। बताया गया कि इस दौरान वह जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज के समीप सड़क पार करने लगा। तभी किसी वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें वह घायल हो गया।
राहगीरों से जानकारी मिलने पर पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी होने पर उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत के चलते कफील को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय