Wednesday, April 2, 2025

शामली के बिड़ौली निवासी व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

शामली। जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के कस्बा बिड़ौली में 34 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों की पुलिस पर टार्चर के आरोप लगाने से संबंधित वीडियो भी सामने आई है, हालांकि पुलिस ने आरोपों से इंकार किया है।

 

झिंझाना क्षेत्र के बिडौली निवासी 34 वर्षीय फुरकान उर्फ भूरा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के भाई खलील की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें खलील ने बताया कि पुलिस रविवार—सोमवार की दरमियानी रात पुलिस उनके घर आई थी और फुरकान को ले गई थी। बाद में पुलिस उसे घर छोड़ गई, जोकि मृतक अवस्था में था। मृतक के भाई ने पुलिस पर टार्चर का आरोप लगाया है।

 

इस मामले में थानाध्यक्ष झिंझाना ने बताया कि व्यक्ति की मौत संभवत: दौरा पड़ने से हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस संबंधित व्यक्ति के घर नही गई थी। पुलिस द्वारा पड़ौस में दबिश दी गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक पक्ष द्वारा 112 नंबर पर सूचना दी गई थी, जिसके बाद वें मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि अब परिजनों द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोपों से इंकार किया जा रहा है। मृतक छह बच्चों का पिता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय