Saturday, April 1, 2023

नोएडा में कुख्यात गैंगस्टर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, 25 हजार का इनाम था घोषित

नोएडा । थाना फेस-3 पुलिस ने एक कुख्यात गैंगस्टर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। उक्त बदमाश की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसके पास से देसी तमंचा, मोटरसाइकिल और विभिन्न जगहों से लूटे हुए दो मोबाइल फोन बरामद किया है।

- Advertisement -

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) राजीव दीक्षित ने बताया कि थाना फेस-3 पुलिस बृहस्पतिवार की देर रात को चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक पर सवार होकर कुछ बदमाश आते हुए दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि शक होने पर पुलिस ने बदमाशों को रुकने का इशारा किया। बदमाश रुकने की वजाए  पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से गोली चला कर भागने लगे।

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश अभिषेक पुत्र सूरज उर्फ विक्रम बाल्मीकि निवासी जनपद सोनीपत हरियाणा के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

- Advertisement -

अपर उपायुक्त ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह बदमाश राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूटपाट के मामले में पूर्व में कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके खिलाफ थाना फेस -3 में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि पुलिस इसके भागे हुए साथियों की तलाश कर रही है।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,704FansLike
5,134FollowersFollow
31,326SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय