Saturday, April 19, 2025

मेरठ में शादी से लौट रहे डॉक्टर को थार ने कुचला, मौके पर मौत,परिजनों में मचा कोहराम

मेरठ। हापुड़ रोड पर मंगलवार देर रात शादी मंडप के बाहर बाइक सवार एक डॉक्टर को थार ने कुचल दिया। डॉक्टर नावेद को थार सवार टक्कर मारकर कुचलते हुए निकल गए। डॉक्टर नावेद को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई। नावेद आनंद हॉस्पिटल में प्रैक्टिस करते थे।

नावेद किला परीक्षितगढ़ के गांव खजुरी के रहने वाले थे। वह मंगलवार देर रात हापुड रोड स्थित रॉयल गार्डन में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब 2 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। मंडप के बाहर ही थार सवार युवकों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाद में उन्हें कुचलते हुए निकल गए।

लोग उन्हें अस्पताल ले गए। जहां उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी रात में ही डॉक्टर के परिजनों को दी गई। डॉक्टर की मौत से घर में कोहराम मच गया। पुलिस सीसीटीवी की मदद से थार सवार आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें :  "माँ मुस्कुराएगी तो बच्चा भी खिलेगा" – सुभारती मेडिकल कॉलेज में सेमिनार में डॉ. बंसल ने बताया मानसिक स्वास्थ्य का अजन्मे शिशु पर असर
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय