Wednesday, May 21, 2025

गाजियाबाद में गांजा तस्करी करने वाले गिराेह का एक शातिर बदमाश गिरफ्तार,106 किलो गांजा बरामद

गाजियाबाद। क्राइम ब्रांच की टीम ने गांजा तस्करी करने वाले गिराेह के एक शातिर विरेंद्र निवासी पारोली, जसराना, फिरोजाबाद को 106 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ओडिशा से कैंटर में छिपाकर गांजा ला रहा था। कैंटर को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

 

एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि एक कैंटर में गांजा छिपाकर लाया जा रहा है। एनएच पर पुलिस ने कैंटर को रोककर उसकी तलाशी ली तो गांजा बरामद हुआ। कैंटर चालक विरेंद्र ने पूछताछ में बताया कि मैनपुरी निवासी रवि वर्मा ओडिशा से गांजा मंगवाने का काम करता है। उसके साथ कई बड़े तस्कर जुड़े हैं। वह गांजे की सप्लाई के लिए उनको वाहन भी उपलब्ध कराता है।

 

 

ओडिशा से आने वाले सामान के साथ वह गांजा लाता था। एक चक्कर के उसको 50,000 रुपये मिलते थे। वह पिछले दो साल से इस काम को कर रहा था। ओडिशा से निकलते ही वह फोन बंद कर लेता था और माल पहुंचने के बाद फोन खोलता था। पुलिस को पूछताछ में कई बड़े तस्करों के बारे में पता चला है, उनकी पुलिस तलाश कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय