Monday, April 21, 2025

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के विरूद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग कर बनाई थी वीडियो, पहुंचा जेल

फिरोजाबाद। थाना एका पुलिस टीम ने गुरुवार को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के विरूद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से वीडियो बनाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित की ओर से अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना एका पुलिस टीम ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के विरूद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से वीडियो बनाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सोहिल पुत्र बाबूजी निवासी कस्बा व थाना एका बताया है।पुलिस ने उसे एटा चौराहा कस्बा एका से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा,उपनिरीक्षक अमर सिंह,आकाश कुमार थाना एका है।

यह भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश अब चीता स्टेट बनने की ओर अग्रसर : मुख्यमंत्री मोहन यादव
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय