Friday, April 18, 2025

एक भीषण आग की घटना में एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत 

किश्तवाड़। जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले में एक भीषण आग की घटना में एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी सोमवार सुबह दी।

एक अधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात भुगराना सरूर किश्तवाड़ में खुर्शीद अहमद के घर में आग लग गई। उन्होंने कहा कि आग ने उनकी पत्नी और दो बच्चों की जान ले ली जो घर के अंदर फंस गए थे।

आग लगने के कुछ ही देर बाद स्थानीय अधिकारी तथा अग्निशमक दल मौके पर पहुंच गए तथा आग को बुझाने का कार्य शुरू कर दिया लेकिन इससे पहले ही आग ने विनाशकारी रूप ले लिया था।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान खुर्शीद अहमद की पत्नी नाजिया बेगम, उनकी सात वर्षीय बेटी अमाना और चार वर्षीय बेटे रिज़ान के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :  संविधान का अपमान कर रहा भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा गांधी परिवार - केशव प्रसाद मौर्य
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय