Wednesday, April 23, 2025

मेरठ में मायके पहुंची महिला, परिजनों को नशीला पदार्थ देकर बच्चों सहित फरार

मेरठ। पति के साथ करवा चौथ की शॉपिंग करने मायके पहुंची पत्नी परिजनों को नशीला पदार्थ देकर बच्चों सहित फरार हो गई। परिजनों के काफी तलाश करने पर भी महिला का कोई सुराग नहीं लगा।

गंगानगर में करवा चौथ के लिए खरीदारी करने मायके पहुंची महिला बच्चों के साथ कहीं चली गई। पति और मायके पक्ष ने एक युवक पर महिला को ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, भावनपुर क्षेत्र के राली चौहान निवासी अमित की शादी इंचौली क्षेत्र के नंगली ईशा गांव में हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। अमित के अनुसार उसकी पत्नी ने मायके में जाकर करवा चौथ के लिए खरीदारी की बात कही थी। अमित पत्नी और बच्चों सहित ससुराल पहुंचा। ये लोग रात में वहीं रुक गए।

आरोप है कि रात में किसी समय खाने में नशे की दवा देकर महिला बच्चों सहित फरार हो गई। सुबह पति अपने मायके वालों के साथ इंचौली थाने पहुंचा। परिजनों ने गांव के एक युवक पर महिला को ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय