Sunday, May 11, 2025

मेरठ का युवक नहाने के दौरान गंगा में बहा, कंपनी के साथियों संग गया था ऋषिकेश

मेरठ। मेरठ का युवक नहाने के दौरान गंगा में बह गया। गंगा में डूबा युवक अंकुर अपनी कंपनी के साथियों के साथ ऋषिकेश गया था। आज शनिवार को सुबह वह एक साथी के साथ गंगा में नहाने लगा। इसी दौरान हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार ऋषिकेश के शिवपुरी में आज गंगा में नहाने के दौरान मेरठ का युवक तेज बहाव में बह गया। सूचना पर पहुंची जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश की, लेकिन अभी तक कुछ सुराग नहीं लगा है।
पुलिस के मुताबिक, अंकुर गोयल पुत्र सुभाषचंद्र निवासी, 504 ब्रह्मपुरी शारदा नगर मेरठ, नौकल सिस्टम कंपनी में प्रोजेक्ट हेड हैं।

 

वह अपनी कंपनी के 35 लोगों के साथ होटल ग्रैंड शिवा में शुक्रवार से रुके था। आज सुबह अंकुर अपने साथी अक्षय पुत्र मदन लाल निवासी कोटलू बड़सर हमीरपुर हिमाचल के साथ गंगा किनारे गया था। इस दौरान नहाने समय अंकुर नदी के बहाव में आ गया। जिसे बचाने का अक्षय ने प्रयास किया लेकिन तब तक अंकुर काफी आगे तक बह चुका था और नजरों से ओझल हो गया था।

 

उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर जाकर युवक की तलाश शुरू कर दी है।अंकुर के परिजनों को जब घटना के बारे में जानकारी लगी तो वो भी ऋषिकेश के लिए चल दिए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय