Wednesday, May 21, 2025

गंगा नहाने आए कानपुर के चार छात्र डूबे, एक लापता,तलाश जारी

उन्नाव। कानपुर किदवई नगर बगाही भट्ठा निवासी चार छात्र रविवार को साइकिल से गंगा नहाने के लिए रेलवे पुल के नीचे पहुंचे। जहां गंगा नहाने के दौरान चारों छात्र डूब गए। यह देख तट पर मौजूद गोताखोरों ने तीन को सकुशल बाहर निकाल लिया। वहीं एक छात्र गहरे पानी में चला गया। गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कानपुर किदवई नगर बगाही भट्टा निवासी विशाल साहू (17)अपने साथी दीपक कश्यप (17), प्रिंस कुमार (16), आदित्य कुमार (17) के साथ गंगाघाट कोतवाली के क्षेत्र के पुराने यातायात पुल और रेलवे पुल के बीच में गंगा नहाने के लिए साइकिल से पहुंचे। जहां तट के किनारे साइकिल खड़ी कर चारों गंगा नहाने लगे। इसी दौरान विशाल गहरे पानी में चला गया। यह देख दीपक, प्रिंस और आदित्य उसे बचाने के लिए दौड़े। जिस पर चारों गहरे पानी में डूबने लगे। चारों छात्रों को डूबता देख तट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिस पर गोताखोर दौड़े।

 

 

जहां गोताखोरों ने दीपक, प्रिंस और आदित्य को सकुशल बाहर निकाल लिया जबकि विशाल गहरे पानी में जाने के कारण लापता हो गया। घटना की जानकारी गंगा घाट कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी रामफल प्रजापति पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोताखोरों को बुलाकर लापता विशाल की खोजबीन शुरू कराई। घंटों प्रयास के बावजूद भी विशाल का कहीं कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने डूबे छात्र के परिजनों को सूचना दी। समाचार लिखे जाने तक विशाल की खोजबीन जारी थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय