Friday, April 25, 2025

बाराबंकी में कमरे में मिला बुजुर्ग दम्पति का शव, हत्या की आशंका

बाराबंकी। देवा थाना क्षेत्र के मोहल्ला लालापुर में रविवार को एक बुजुर्ग दम्पति की लाशें मिली हैं। घटनास्थल से ईंट बरामद हुई है। उसी ईंट से मारकर दम्पति की हत्या की आशंका जताई जा रही है। वारदात के बाद मकान में बाहर से ताला बंद कर दिया गया था। दोनों के शव बुरी तरह सड़ चुके थे। उनके सिर में चोट के निशान मिले हैं। पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है।

 

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मूलरूप से बदायूं जिले के रहने वाले माजिद हुसैन वारसी (65) यहां पर गद्दे और कवर का व्यापार करते थे। इसमें ज्यादा आमदनी न होने पर वह प्रापर्टी का कारोबार करने लगे थे। चार बेटों में तीन आरिफ, जावेद और नावेद मुंबई में तो एक पुत्र परवेज फरीदाबाद में रहता है। बेटी तबस्सुम अलीगढ़ में ब्याही है। कुछ साल पहले माजिद हुसैन ने देवा में मकान खरीदा था। पिछले आठ महीने से ही यहां पर पत्नी मशर्रत जहां (62) साथ रह रहे थे। शनिवार को माजिद के दामाद सगीर ने अलीगढ़ से देवा कोतवाली पुलिस को फोन कर बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से उनके ससुर माजिद हुसैन और सास से बात नहीं हो पा रही है।

[irp cats=”24”]

इस सूचना पर पुलिसकर्मी उनकी जानकारी लेने मकान पर पहुंचे और ताला बाहर से लगा देखकर लौट आए। लेकिन दंपति का कहीं अता-पता नहीं चलने पर पुलिस कर्मियों ने सघनता से छानबीन शुरू की। इस दौरान पड़ोसियों ने बताया कि मकान से बदबू आ रही है। मकान के अंदर से भीषण दुर्गंध आने की जानकारी पर अनहोनी की आशंका में पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी।

मौके पर पहुंची आलाधिकारियों ने वीडियो ग्राफी कराते हुए पुलिस कर्मियों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल हुए। अंदर का मंजर देखकर पुलिस दंग रह गयी। गैलरी के बगल में सीढ़ियों के पास जमीन पर माजिद हुसैन वारसी का शव पड़ा था। वहीं, कमरे में उनकी पत्नी मशर्रत जहां भी मृत पड़ी थी। दोनों के सिर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। जिस ईंट से चोट पहुंचाकर हत्या की गई थी वो भी घटनास्थल से बरामद कर ली गई है। दोनों शव कई दिन पुराने और सड़ने के कारण कीड़े तक पड़ गए थे। पुलिस ने शवों को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना के अंजाम में कोई करीबी का हाथ हो सकता है। पुलिस छानबीन के बाद फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और क्राइम ब्रांच भी मौके पर पहुंची। इस घटना को लेकर पूरे कस्बे में दहशत का माहौल है। पुलिस ने सूचना देकर मृतक दम्पति के चारों पुत्रों और पुत्री को भी अलीगढ़ से बुलवाया।

क्षेत्राधिकारी नगर जगत कनौजिया ने बताया कि देवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक घर में दम्पति के शव मिले हैं। कई दिन पुराने शव होने के कारण काफी सड़ चुके हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा। मकान के अंदर जांच पड़ताल की जा रही है कि कहीं लूटपाट तो नहीं हुई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय