बागपत – उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी गुरुवार को कहा कि स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि बागपत में योगी सरकार ने बहुत विकास कार्य कराये हैं।
जो महाकुंभ में नहीं आ पाए, उनके लिए हर ज़िले में संगम का जल भिजवाएगी सरकार, योगी ने किये आदेश
उन्होने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भेंट कर आगामी कार्यक्रमों को लेकर बातचीत करते हुये कहा कि 2027 में हम मोदी और योगी की रणनीति पर कार्य करते हुए फिर अपनी सरकार बनाएंगे। भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलती है। संगठन और कार्यकर्ताओं के बल पर हम आगे बढ़ने का कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह हमेशा भाजपा के आदर्श रहे हैं। कहा कि महाकुंभ हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है और इसका इतना भव्य आयोजन पूरे विश्व में भारत की पहचान को और मजबूत करता है। इस दौरान बैठक में भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, समाजवादी पार्टी हमेशा सनातन धर्म और संस्कृति को कलंकित करने का काम करती रही है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने महाकुंभ के सफल आयोजन को लेकर खुशी जताते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि दुनिया के कई बड़े देशों के लोग, यहां तक कि पाकिस्तान से भी श्रद्धालु आकर संगम में स्नान कर रहे हैं। इस अवसर पर अनेक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।