Saturday, May 10, 2025

देवबंद में वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की हुई मौत,दो घायल

देवबंद (सहारनपुर)। वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। मृतक व्यक्ति रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद सहारनपुर के थाना सदर बाजार के न्यू नंद विटिका निवासी अक्षय उर्फ मुन्नू (23) बाइक पर रणखंडी स्थित रिश्तेदारी में हो रहे विवाद समारोह से शामिल होने आया था।

मुजफ्फरनगर में पालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप के बेटे हिरासत से छूटे, सिद्धबली स्टील पर छापा जारी

रुड़की के पुराना टाकीज निवासी वासु और रामपुर मनिहारान निवासी हिमांशु भी उसके साथ थे। जब वह वापस लौट रहे थे तो गुनारसी गांव में पहुंचने पर घूम पर किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने अक्षय को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी भिजवा दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय