Friday, July 26, 2024

देवबंद में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम 

देवबंद (नागल)। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नागल थानाक्षेत्र के बसेड़ा गांव निवासी अवनीश (31) पुत्र अनिल कुमार बाइक पर देवबंद-बरला मार्ग से आ रहा था। जब वह सांपला बक्काल गांव के समीप पहुंचा तो पीछे से आए किसी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत से उसके परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,348FollowersFollow
70,109SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय