Friday, April 25, 2025

देवबंद में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम 

देवबंद (सहारनपुर)। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार देवबंद के मोहल्ला पठानपुरा दगड़ा निवासी युवक जीशान बेग (27) पुत्र शमशाद बेग किसी काम से बाइक द्वारा मुजफ्फरनगर गया था। बताया जाता है कि रात्रि करीब 10:00 बजे जब वह मुजफ्फरनगर से बाइक द्वारा देवबंद लौट रहा था, इसी दौरान रोहना के निकट पीछे से आए अज्ञात वाहन ने जीशान की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे जीशान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
युवक की जेब से मिले मोबाइल द्वारा पुलिस ने हादसे की जानकारी युवक के परिजनों दी। जिसके बाद रोहाना पहुंचे परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले आए। आज गमगीन माहौल में युवक को मौहल्ला पठानपुरा के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। वहीं युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के अनुसार परिजन युवक का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, उन्हें काफी समझाया गया लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुए जिसके बाद जरूरी कानूनी कार्रवाई करके युवक का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय