Monday, February 24, 2025

डीजे पर गाना बजाने के विवाद में युवक को चाकू मारकर घायल किया

मेरठ। दौराला में देर रात एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर गाना बजाने के विवाद में एक युवक ने अपने पड़ोसी युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल युवक को मोदीपुरम स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया है।

 

दौराला निवासी अभिषेक पड़ोस में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। पड़ोसी अर्जुन भी शादी समारोह में मौजूद था। इस दौरान डीजे पर अपना मनपसंद गाना बजवाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि अर्जुन ने अभिषेक को चाकू मारकर घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में अभिषेक वहीं गिर पड़ा। इसके बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।

 

सूचना मिलने पर अभिषेक के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अर्जुन को हिरासत में ले लिया और उसकी जेब से चाकू बरामद किया। परिजनों ने घायल अभिषेक को मोदीपुरम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल युवक की हालत सामान्य है। पिता बिजेंद्र ने दौराला थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय