Sunday, May 18, 2025

आम आदमी पार्टी पिछले दस सालों से लोगों को मौत परोस रही है – मनोज तिवारी

नई दिल्ली। दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने रविवार को उन्होंने दिल्ली प्रदूषण, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम विलासराव देशमुख पर कांग्रेस नेता नितिन राउत के आरोप, आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर के सनातन बोर्ड बनाने के सुझाव पर प्रतिक्रिया दी है।

अखिलेश यादव का मुजफ्फरनगर कार्यक्रम स्थगित,अब 18 को निकालेंगे रथ यात्रा

 

 

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के गंभीर स्तर पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी ने कभी दिल्ली के लोगों के कल्याण की परवाह नहीं की। वे जनता को जहरीली हवा और प्रदूषित पानी परोस रहे हैं। सीधे शब्दों में कहें तो आम आदमी पार्टी पिछले दस सालों से लोगों को मौत परोस रही है। इस प्रदूषण के कारण दिल्ली के निवासियों की उम्र 10 से 12 साल कम हो गई है।

 

मुज़फ्फरनगर में अवैध संबंधों का विरोध करने पर हुई थी राकेश की हत्या, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

 

लोग प्रदूषित वातावरण से थक चुके हैं। इसलिए हम दिल्ली के लोगों से अपील करना चाहते हैं कि आगामी विधानसभा में बहुत कम समय रह गया है, चलिए साथ मिलकर दिल्ली को संवारने का काम करते हैं। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम विलासराव देशमुख पर कांग्रेस नेता नितिन राउत के आरोपों पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि कांग्रेस में सिर्फ ‘सोनिया गांधी की जय’ के नारे लगते हैं। वे ‘भारत माता की जय’ जैसे नारे नहीं लगाते या ‘जय भीम’ जैसे नारे।

 

 

यह भारतीय जनता पार्टी है जो ‘जय श्री राम’, ‘जय भीम’ और ‘भारत माता की जय’ कहकर बड़ा दिल दिखाती है। हम भी कहते हैं ‘सबका साथ, सबका विकास।’ आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर के सनातन बोर्ड बनाने के सुझाव पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि यह अच्छी बात है। हम संतों का बहुत सम्मान करते हैं। भारतीय जनता पार्टी अपने देश की संस्कृति के अनुरूप आवाज उठाने वालों की बात ध्यान से सुनती है। सनातन बोर्ड के गठन के संबंध में उचित समय पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि 16 नवंबर को दिल्ली में धर्म संसद में सैकड़ों की तादाद में साधु-संतों ने हिस्सा लिया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय