Wednesday, May 29, 2024

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में तिरंगा शाखा शुरू करेगी आम आदमी पार्टी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी तिरंगा शाखा शुरू करेगी। पार्टी ने प्रदेश के 47 जनपदों में तिरंगा शाखा बनायी है और इसे 75 जनपदों तक पहुंचाने के लक्ष्य से पार्टी कार्यकर्ता आगे योजना बना रहे हैं। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को तिरंगा शाखा पर जोर देने के लिए कहा है। तिरंगा शाखा की एक वर्ष पूर्व में हुई शुरुआत से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह था। जिसे देखते हुए संजय सिंह ने तिरंगा शाखा को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में लोकसभा चुनाव से पहले उत्साह भरपूर हो जाये।

प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को उतारने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही चुनाव में 75 जिलों में लोकसभा की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने की भी तैयारी संजय कर रहे हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

निशातगंज स्थित एक प्राइवेट अपार्टमेंट में निवास व कार्यालय बनाकर राज्यसभा सांसद संजय सिंह अपने पार्टी के पदाधिकारियों, प्रभारियों, प्रतिनिधियों की सुबह से शाम तक बैठकें कर रहे है। संजय सिंह और पार्टी से जुड़े दूसरे राज्यों के लोगों से भी यही पर चुनावी रणनीति पर चर्चा की जा रही है। लोकसभा चुनाव को लेकर लखनऊ में डेरा डालने वाले संजय सिंह हर स्तर पर सीट निकालने पर फार्मूला बनाने में जुटे हैं।

बीते दिनों हुए नगर निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी ने पहली बार उत्तर प्रदेश में जोरदार प्रवेश किया। निकाय चुनाव में आये परिणामों में आम आदमी पार्टी की स्थितियां देखने लायक थी और इसके कारण प्रदेश व जनपद स्तरीय पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
51,314SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय