Monday, April 28, 2025

पंजाब के खन्ना में आआपा किसान विंग अध्यक्ष की गाेली मारकर हत्या,पुलिस जांच में जुटी

चंडीगढ़। पंजाब के लुधियाना जिला में खन्ना के इकोलाहा गांव में बीती रात पुरानी रंजिश के चलते आम आम आदमी पार्टी किसान विंग अध्यक्ष तरलोचन सिंह उर्फ डीसी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी इसी गांव के बताए जाते हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

इस हत्याकांड का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें नजर आ रहा है कि स्कूटी पर तरलोचन सिंह अपने खेत से घर की तरफ जा रहा है। सुआ पटरी के पास मोड़ पर हत्यारा खड़ा है। पास आते ही तरलोचन को गोली मार दी। तरलोचन जमीन पर गिर गया। उसके बाद दो गोलियां और मारी। फिर फरार हो गया।

बताया गया है कि लहूलुहान तरलोचन को उनका बेटा गांव के लोगों के साथ सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा। डाक्टरों ने तरलोचन सिंह को मृत घोषित कर दिया था। सूचना मिलते ही आधी रात को लुधियाना रेंज की डीआईजी धनप्रीत कौर पहुंची। उन्होंने एसएसपी अश्विनी गोत्याल के साथ घटनास्थल पर मामले की जांच की।

[irp cats=”24”]

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तरलोचन सिंह ने पिछली बार भी गांव में सरपंच का चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। कुछ समय पहले वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी की तरफ से उन्हें किसान विंग का अध्यक्ष बनाया गया था। इसके साथ ही तरलोचन सिंह गांव में सरपंच का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय