Sunday, April 28, 2024

मेरठ में आप कार्यकर्ताओं ने फूंका ईडी का पुतला,जिलाध्यक्ष ने कहा-अरविंद केजरीवाल से नरेंद्र मोदी डरे हुए है…

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। मेरठ में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने ईडी का पुतला फूंका। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ED के पुतले की होली जलाई। आप कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय जाकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।
जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी बहाना है असल में नरेंद्र मोदी को इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाला छुपाना है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

अंकुश चौधरी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल से नरेंद्र मोदी डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम को सबसे ज्यादा डर आम आदमी पार्टी से लगता है। आगामी लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी हार रहे हैं इसीलिए नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव घोषित होने बाद अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवा दिया। जिससे कि अरविंद केजरीवाल चुनाव प्रचार न कर पाए।
 

प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी, महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, जिला महासचिव जीएस राजवंशी, जिला मीडिया प्रभारी हर्ष वशिष्ठ, सोशल मीडिया प्रभारी हेम कुमार, जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष देशवीर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रियाजुद्दीन, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष फुरकान त्यागी, एससी -एसटी जिलाध्यक्ष भूप सिंह, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आरज़ू कंडारी आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय