Saturday, May 17, 2025

सहारनपुर में महिला पर कुत्तों ने किया हमला, गंभीर रूप से किया घायल

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना चिलकाना के गांव दबहेड़ा में खेत से लौट रही एक महिला बानो पत्नी रिजवान को कुत्तों के एक झुंड ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

महिला के साथ उसकी देवरानी ताहिरा ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने वहां पहुंचकर बड़ी मुश्किल से कुत्तों के चंगुल से महिला को छुड़ाया।

महिला के पति रिजवान एवं अन्य परिजन पहले बानो को चिलकाना के निजी चिकित्सकों के यहां ले गए जहां से उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय