Tuesday, April 8, 2025

सहारनपुर में एसीजेएम ने पुलिस निरीक्षक को भेजा जेल, महिला ने लगाया था दुष्कर्म का आरोप

सहारनपुर। दुष्कर्म के एक मामले में एसीजेएम द्वितीय की कोर्ट ने देवबंद में 2015 में पुलिस निरीक्षक रहे वेगपाल सिंह जो वर्तमान में फिरोजाबाद जनपद के थाना टुंडला में तैनात हैं, को जेल भेज दिया है।

देवबंद कोतवाली के पुलिस निरीक्षक हृदय नारायण सिंह ने  बताया कि देवबंद क्षेत्र की एक महिला ने दो वर्ष पहले तत्कालीन पुलिस निरीक्षक वेगपाल सिंह समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला कोर्ट के जरिए दर्ज कराया था। इस मामले में देवबंद पुलिस ने आरोपों को सही ना मानते हुए खत्म कर दिया था।

लेकिन पीड़ित महिला ने पुनः कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट ने पुलिस निरीक्षक वेगपाल सिंह को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए थे और उसके समय पर कोर्ट में पेश ना होने पर उनके गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे।

पुलिस निरीक्षक वेगपाल सिंह एसीजेएम द्वितीय की कोर्ट में पेश हुए जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। इस मामले के अन्य आरोपी कोर्ट से जमानत पर चल रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,432FansLike
5,533FollowersFollow
149,628SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय