Sunday, April 27, 2025

साध्वी प्राची बोलीं- दुश्मन देश से आई है सीमा हैदर, डीएनए टेस्ट और ब्रेन मैपिंग कराई जाए

पीलीभीत । साध्वी प्राची ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि लव जिहाद की ट्रेनिंग मस्जिदों से दी जा रही है। साथ ही कहा कि शिक्षा के मंदिरों में हिंदुओं को कट्टर विचार की शिक्षा दी जाए। दरअसल एक दिन पहले साध्वी प्राची पीलीभीत के बीसलपुर में भाजपा नेता राकेश गंगवार के आवास पर पहुंची थीं, जहां उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। वहीं उन्होंने पत्रकारवार्ता करते हुए लव जिहादियों पर तीखे प्रहार किये। पाकिस्तान से आई सीमा हैदर के प्रति कड़ी नाराजगी भी जाहिर की।

साध्वी प्राची ने कहा कि एक अनपढ़ औरत बगैर वीजा के सरहद पार करके कैसे आ गई। हमारे दुश्मन देश से सीमा हैदर आई है और दुश्मन हमेशा दुश्मन होता है। इस लिए सीमा को भारत की नागरिकता नहीं देनी चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि उसके बच्चों का डीएनए टेस्ट कराया जाए और सीमा के ब्रेन की मैपिंग कराई जाए। उन्होंने कहा कि सीमा हैदर को मीडिया बेवजह हाईलाइट कर रही है।

इस दौरान साध्वी प्राची ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की, जिसमें उन्होंने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए जी-जान से जुटने की अपील की। वह गैर समुदाय द्वारा फुसलाकर ले जाई गई किशोरी के परिवार से मिलने के लिए बीसलपुर आई थीं। उन्होंने हिंदू समाज से लव जिहाद के खिलाफ जागरूक होने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मंदिरों में हिंदूवादी कट्टर शिक्षा दी जाए, जिससे विद्यार्थियों की सोच हिंदूवादी हो और उनके अंदर देश रक्षा व राष्ट्रीय प्रेम की भावना जागृत हो सके।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय