Saturday, April 1, 2023

फिरोजाबाद में नकली नोट छापने के मामले में फरार चल रहे गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

फिरोजाबाद। नकली नोट छापने के मामले में शिकोहाबाद थाना पुलिस और एसओजी टीम ने सयुंक्त कार्रवाई करते हुए शनिवार को अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वह नकली नोट छापने के मामले में फरार चल रहा था। उसके साथी सदस्य पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे।

- Advertisement -

शिकोहाबाद सीओ देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्टेशन रोड से एक संदिग्ध युवक को टीम ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने अपना नाम बलारपुर निवासी रामसंत बताया। वह जाली नोट छापने वाले गिराेह का सदस्य है, जो पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

सीओ ने बताया कि नौ जनवरी को टीमों ने जनपद आगरा के बाह थाना क्षेत्र इलाके में छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान भारी संख्या में नकली नोट, प्रिंटर, कागज और अन्य उपकरण बरामद हुए थे। सभी आरोपितों को जेल भेज दिया गया था। फरार अन्य लोगों की तलाश में टीम दबिश दे रह थी। तभी पिछले सप्ताह एक आरोपी सोनू पंडित ने कोर्ट में सरेंडर किया। अभियुक्त इसी गिरोह का सदस्य है, जो फरार चल रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,704FansLike
5,134FollowersFollow
31,326SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय