Monday, May 12, 2025

गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर की हत्या करने के 6 साल बाद आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

गुरुग्राम। प्रेमी ने गुरुग्राम में अपनी लिव-इन पार्टनर की किसी और के साथ संबंध होने के संदेह में कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने छह साल बाद आरोपी को उसके गृह राज्य झारखंड से गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान झारखंड के मूल निवासी 30 वर्षीय रंग बहादुर के रूप में हुई है। वहीं मृतका की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा की मूल निवासी अनीता के रूप में हुई। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि वे लिव-इन पार्टनर थे और 2017 तक गुरुग्राम के तिगरा गांव में किराए के मकान में रहते थे।

एसीपी (क्राइम) वरुण दहिया ने कहा, ”दोनों की मुलाकात एक अस्पताल में हुई, जहां वे काम करते थे। आरोपी शादीशुदा था। लेकिन उसे महिला पर कुछ शक था। आरोपी ने 9 फरवरी 2017 को महिला की हत्या कर दी और शव को नाले में फेंक कर फरार हो गया था।”

उन्होंने बताया कि संदिग्ध 2017 से फरार था और अपनी रोजी रोटी चलाने और गिरफ्तारी से बचने के लिए रिक्शा चालक के रूप में काम कर रहा था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय