Saturday, May 10, 2025

देवबंद में 20 साल से पहचान छुपाकर रह रहा दहेज उत्पीड़न का आरोपी गिरफ्तार

देवबंद (सहारनपुर)। संजीव से आस मोहम्मद बनकर पिछले बीस सालों से पुलिस और समाज की आंखों में धूल झोंक रहे दहेज उत्पीड़न के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

मुज़फ्फरनगर में नई मंडी में युवक ने युवती से सरेराह की छेड़खानी व गाली गलौच, पुलिस ने युवक का कुछ घंटों में ही किया इलाज !

करीब दो दशक पूर्व जनपद मुजफ्फरनगर के थाना पुरकाजी निवासी संजीव के खिलाफ उसकी पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। न्यायालय से उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। लेकिन पुलिस की पकड़ में आने से पूर्व ही संजीव गायब हो गया था और तभी से ही वह आस मोहम्मद उर्फ आशु बनकर रह रहा था।

मुज़फ्फरनगर में डॉक्टर के पास नहीं है कोई डिग्री, कर दिया महिला का ऑपरेशन, डीएम को की शिकायत

संजीव उर्फ आस मोहम्मद देवबंद में अपनी बहन से मिलने के लिए आया था। जहां पर मुखबिर की सूचना पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने उसे धर दबोचा। पूछताछ में संजीव ने बताया कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए धर्म परिवर्तन कर आस मोहम्मद बन गया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय