Tuesday, April 22, 2025

मेरठ में बिना जांच राजवाहा सलावा में छोड़ा पानी, शोभापुर चौराहा जलमग्न

मेरठ। सिंचाई विभाग ने राजवाहा सलावा में बिना जांच पड़ताल के पानी छोड़ दिया। इस कारण शोभापुर चौराहा जलमग्न हो गया। इससे यातायात प्रभावित हो गया। रोहटा रोड पर एनएच 58 पुल से दूसरी तरफ जाने वाले यात्रियों से थ्री-व्हीलर चालकों ने अधिक किराया वसूला। उधर सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जलभराव खत्म होने में कम से कम 12 घंटे लगेंगे।

 

मुज़फ्फरनगर में सड़क पर दिखा अजगर, कार चालकों के बीच फ़ैल गई दहशत

 

सरधना नहर से निकलकर एनएच 58 के बराबर से राजवाहा सलावा गुजर रहा है। इस रजबहे से खेतों की सिंचाई होती है। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने रविवार को इस रजबहे में पानी छोड़ दिया। जबकि राजवाहे में जगह जगह पुलिया चोक हैं। जब दोपहर के बाद शाम के समय राजवाहे में पानी पीछे से ही गंदगी व कबाड़ बहाकर लाया तो शोभापुर चौराहा की पुलिया और चोक हो गई। राजवाहे में पानी आगे जाने की बजाय चौराहे पर बह निकला।

 

मुज़फ्फरनगर में 21 अप्रैल को भाकियू करेगी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन, भाकियू में की कुछ नई नियुक्ति

 

थोड़ी ही देर में एनएच 58 के पुल के नीचे सड़क पर पानी ही पानी भर गया। जलभराव इतना अधिक रहा कि ई-रिक्शा भी पानी से नहीं निकल पाए। रोहटा रोड पर बनी दुकानों तक भी पानी पहुंच गया। लोगों को इस मार्ग से गुजरने के लिए काफी समस्या झेलनी पड़ी। समाज सेवी दुष्यंत रोहटा ने इसकी शिकायत सिंचाई विभाग के अधिकारियों से की, लेकिन कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिला। हालांकि लोगों की शिकायतों के बाद देर रात सिंचाई विभाग के कर्मचारी राजवाहे की पुलिया खोलने के लिए जेसीबी लेकर पहुंचे। वहीं रविवार को वीकएंड के चलते वाहनों का भी काफी दबाव हाईवे पर रहा। जिस कारण से पानी भराव के कारण जाम लग गया।

यह भी पढ़ें :  "दिव्यांगजनों के लिए खुशखबरी: मेरठ में विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है आवेदन सुविधा"
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय