Wednesday, May 14, 2025

अखिलेश के गुंडे-माफियाओं पर हो रही कार्रवाई, इसलिए वह बेचैन: केशव प्रसाद मौर्य

गोंडा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रामलीला मैदान से भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यदि भाजपा धनबल से चुनाव लड़ती। तो अखिलेश यादव विधानसभा में नहीं होते। उनके पास धन और गुंडों का बल है। वह कुछ करना चाहते हैं। इसलिए ऐसा कह रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 13 मई को उप्र से कांग्रेस, सपा और बसपा गई।

अवसाद के शिकार हैं अखिलेश यादव
अखिलेश यादव के सवाल डबल इंजन की सरकार आपस में टकरा रही है, इस पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि वह (अखिलेश) अवसाद के शिकार हो गए हैं। उनके गुंडे माफियाओं पर कार्रवाई हो रही है, इसलिए वह बेचैन हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार देश और प्रदेश का विकास कर रही है।

कांग्रेस के कर्नाटक में घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन करने की बात कही गई है। इस सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस इतिहास के पन्ने में अपना नाम दर्ज कराने का काम किया है। कांग्रेस यूपी से मुक्त हो चुकी है। सिर्फ उसके दो विधायक और एक सांसद बचे हैं। 2024 में एक सांसद भी नहीं रहेंगे। और 2027 में उनके दो विधायक भी नहीं रहेंगे। पहलवानों के धरने पर बैठने के सवाल पर कहा कि उस पर कुछ कहने की जरूरत नहीं है। उसकी जांच चल रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय