Saturday, May 10, 2025

गाजियाबाद में शिक्षा सप्ताह में एडीएम सिटी ने छात्रों के साथ लगाया पौधा

गाजियाबाद। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की चतुर्थ वर्षगाँठ पर शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा समस्त विद्यालयों में शिक्षा-सप्ताह मनाए जाने के निर्देश हैं। इस क्रम में रायन इण्टरनेशनल स्कूल, गाज़ियाबाद के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा अपर जिलाधिकारी नगर गम्भीर सिंह की अनुमति से कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत विभिन्न पौधे रोपित किए। कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर गम्भीर सिंह द्वारा पहला पौधा लगाया गया।

 

 

समस्त विद्यार्थियों को पौधरोपण जैसा पुनीत कार्य करने के लिए उनकी प्रशंसा की गई। इस अवसर पर राज्य कर विभाग के सेवानिवृत्त संयुक्त आयुक्त एचएन शुक्ल उपस्थित थे। उनके द्वारा विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण किया गया। पौधारोपण के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा वृहद पौधारोपण पर गीत प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर रायन इण्टरनेशनल स्कूल, गाज़ियाबाद से शिक्षिका विनीता माथुर, सुरभि वार्ष्णेय सहित स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय