Tuesday, April 22, 2025

नैनीताल भूस्खलन : मल्लीताल के चार्टन लॉज इलाके में दो मंजिला मकान में गिरने के बाद जागा प्रशासन

नैनीताल। नैनीताल में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। नैनीताल के मल्लीताल में चार्टन लॉज इलाके में दो मंजिला मकान महज चंद मिनटों में ही भूस्खलन की चपेट में आकर भरभराकर गिर गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई थी। शनिवार की घटना के बाद जिला प्रशासन ने लोगों को घर खाली करने को कहा है।

जिस जगह हादसा हुआ था, उसके आसपास के क्षेत्र में भूस्खलन के खतरे को देखते हुए 24 परिवारों ने अपने घरों को खाली कर दिया है। जिला प्रशासन और नैनीताल विकास प्राधिकरण ने चिन्हित मकान स्वामियों को नोटिस थमाकर तीन दिन के भीतर अपना पूरा सामान घरों से हटाने को कह दिया है।

नोटिस मिलते ही चार्टन लॉज क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। शनिवार को मकान गिरने के बाद कई मकानों में दरार आ गई। तीन अन्य मकान भी मलबे की चपेट में आए थे। इतना ही नहीं क्षेत्र की संवेदनशील बिल्डिंगों पर अब लाल निशान लगाकर लोगों को वहां से अन्यत्र स्थान पर शिफ्ट हो जाने के लिए कह दिया गया है। 3 दिन के भीतर सभी को घर खाली करने को कहा गया है।

फिलहाल, 24 घरों पर निशान लगाकर प्रशासन ने उन्हें खाली करवा दिया है। प्रशासन की कार्रवाई के बाद लोगों में गुस्सा दिखाई दिया। लोगों ने कहा कि उनको पहले सुविधा दी जाए। उसके बाद वहां से हटाया जाए। अचानक प्राधिकरण और प्रशासन की टीम ने उनके घरों को खाली करवा दिया है। ऐसे में वह अपना घर छोड़कर कहां जाएंगे। प्रशासन की ओर से कई परिवारों को होटल में रुकवाया गया है। जबकि, कुछ लोग अपने रिश्तेदारों के वहां शरण लिए हुए हैं।

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री ने धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक विकास मेले का किया शुभारंभ

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय